मस्जिद के पास धमाका-कई घरो में भारी नुकसान

उत्तर प्रदेश जिला रायबरेली के अहियारायपुर में शुक्रवार की सुबह जोरदार धमाका होने से सनसनी फ़ैल गई धमाका इतना तेज़ था कि धमाके वाले घर के आस पास दस घरो सहित मस्जिद की दीवार में दरार आ गई घरो में लगे शीशे टूट गए,धमाका इतना तेज़ था कि उसकी चपेट में दो व्यक्ति आ गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया गनीमत रही किसी की जान को कोई हानि नही हुई,घटना की सुचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटना का जायजा लिया तो मामला कुछ और ही सामने आया|

बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र में एक निजी मकान में रहने वाला परिवार द्वारा दिवाली के मौके पर पटखा बेचने के लिये स्टोक लगाया हुआ था,यह परिवार पिछले कई सालो से पटाखों को बेचने का काम करता आ रहा है,आज लगभग एक गाडी पटखा जमा किया हुआ था जिसमे विस्पोट हुआ,जिन घरो में नुकसान हुआ है उन लोगो में घटना को लेकर नाराज़गी सामने आई,इस पूरे मामले में पुलिस जाँच में जुट गई है घटना स्थल का बारीकी से निरिक्षण किया जा रहा है|

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *