AI सोफ्टवेयर से देश के सम्मानित संवेधानिक पद पर बैठे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के वीडियो बनाये हुए आप सभी ने सोशल मिडिया पर जरुर देखे होंगे,इसी से आपको समझ जाना चाहिए कि AI सॉफ्टवेयर कितना घातक है,इस AI सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल राजनितिक पार्टीयां भी जमकर कर रही है,भाजपा अखिलेश यादव व राहुल गांधी आदि का मिम्स वीडियो बनाते है तो कांग्रेस सपा नरेन्द्र मोदी व योगी आदित्यनाथ आदि का AI वीडियो बनाकर अपने एकाउंट से पोस्ट कर रहे है,हाल ही में वोट चोरी को लेकर ढेरो मिम्स वीडियो सामने आये है|
यह AI आने वाले समय में और भी घातक होंने जा रहा है जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि इसका गलत इस्तेमाल किसी की भी जिन्दगी बर्बाद कर सकता है,इस पर भारत सरकार को प्रतिबन्ध लगाना चाहिए जिस से भारत के हर नागरिक के मान सम्मान की रखा हो,इंटरनेट हमारी जिन्दगी का खास हिस्सा बन गया जिसके माध्यम से बहुत काम आसन हो गए आम आदमी के भी और सरकार के भी,लेकिन इन सब के बीच AI सोफ्टवेयर से किसी के भी मान सम्मान को ठेस पहुंचाई जा सकती है,जिसके लिए भारत सरकार को सोचने की आवश्यकता है


