भाजपा नेता के बिगड़े बोल-देंगे पाकिस्तान का साथ

राजस्थान। भाजपा सरकार में भाजपा का नेता कुछ भी बोले वह देश हित में ही होता है अगर वह बयान गलत भी हो तो भाजपा प्रवक्ता व मीडिया उसको सही साबित करने में जुट जाती है। ओर अगर विपक्ष का कोई नेता छोटा या बड़ा कोई जाने अनजाने में कुछ बोल जाता है तो उसको भाजपा प्रवक्ता व मीडिया पूरे देश को बताने में जुट जाता है।

ऐसा ही एक ओर उदाहरण राजस्थान से आया है। जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पड़ोसी का हक बताते हुए कहा। अगर अमेरिका पाकिस्तान के साथ लड़ाई लड़ता है तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे। उनका बस इतना कहना था कि विपक्ष ने यह बात पकड़ ली उनका यह बयान भाजपा के गले की हड्डी बन गया वो इस लिए कि भाजपा के गली नुक्कड़ के नेता से सांसद तक एक समाज को निशाना बनाते हुए पाकिस्तान भेजने की बात करता है। क्योंकि पाकिस्तान को भारत अपना दुश्मन मानता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *