नानौता सहारनपुर| दिल्ली युनिवर्सटी से सहारनपुर अपने घर की और रोडवेज बस में सफ़र कर रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर गंगोह रोड स्तिथ संजय चोंक पर हंगामा हुआ छात्रा ने साहस दिखाते हुए मजनू को बीच रहा पिटाई कर सबक सिखाया-छात्रा के अनुसार वह दिल्ली युनिवर्सटी से सहारनपुर अपने घर की और रोडवेज बस में घर जा रही थी कि भारी बस में मजनू ने छात्रा के साथ छेड़खानी की|
इसके बाद मजनू गंगोह जाने के लिए नानौता उतर गया तो छात्रा ने बस से उतर मजनू का सारा भूत उतार दिया,दोनों में झडप देख भारी भीड़ जमा हो गई,घटना की सुचना पर पहुची स्थानीय पुलिस उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने मजनू को गिरफ्तार किया,इस सम्बन्ध में छात्रा ने अपने आप को छुपाने की शर्त दिल्ली से नानौता का सारा मामला बताया|



