किसानो की फसल को तेज़ हवा व बारिश से भारी नुकसान

नानौता सहारनपुर इस साल बीते कुछ दिनों पहले हुई बारिश व तेज़ हवाओ के कारण किसानो की धान (चावल) की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है,अधिकांश किसानो की फ़सल तैयार भी नही हुई थी जिसको तेज़ बारिश व तेज़ हवाओं ने पहले ही नष्ट कर दिया है कुछ खेतो में किसान फसल काटते नज़र आये तो हमने किसान अरविंद पुत्र मलोखेराम व पल्ला पुत्र सुरजन निवासी नैनपुर आदि से बात की तो उन्होंने बताया धान की फसल गिर जाने के कारण काली पड गई है।

खेत में खड़ी तिहाई फसल गिर गई है जिससे चावल काला होने के कारण इसकी कीमत गिर गई है अब इसके खरीदार नही मिलेंगे,तेज़ बारिश के साथ साथ हर साल टिड्डी जैसा छोटा मच्छर आता है और खड़ी फसल को बर्बाद करने में कोई कसार नही छोड़ता जिस से बचने के लिए महंगी से महंगी दवाई छिडकी जाती है परन्तु मच्छर नहीं जाता,भारत सरकार एक मच्छर पर काबू पाने में नाकाम है और बात विश्व गुरु की करता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *