दिल्ली– गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा राहुल गांधी जब से कांग्रेस के मुख्य नेता के रूप में आए हैं,कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है, उन्होंने कल हुए प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा 14 पार्टियों का कैडर इकट्ठा करके 1.5 किलोमीटर के क्षेत्र में 8 हजार की भीड़ इकट्ठी करके आप देश की आवाज नहीं बन सकते हैं,आज भी कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार की नकारात्मक राजनीति कर रही है उससे उन्हें कोई मिलने वाला नही है,अब भारत की जनता कांग्रेस के झांसे में आने वाली नहीं है,2029 के चुनाव में NDA बहुमत के साथ आने वाला है और कांग्रेस की हार होगी।
लगातार दिल्ली में मुख्य चुनाव अयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बाद ग्रह मंत्री ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने यह ब्यान तब दिया जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली प्रदर्शन में ऐसी भीड़ पहुंची जिसका अनुमान कोई नही लगा पाया,बताया जाता है कि दिल्ली में इतनी भीड़ कभी 8 साल पहले देखी गई थी या फिर 12 अक्टूबर को कांग्रेस के मार्च में देखी गई,हाल फ़िलहाल विरोध प्रदर्शन जारी है देखने वाली बात यह होगी चुनाव अयुक्त पर क्या निर्णय लिया जायेगा।



