RLD सांसद चंदन सिंह चौहान का नानौता में जोरदार स्वागत
नानौता सहारनपुर। लोकदल के बिजनौर से सांसद चंदन सिंह चौहान का पूर्व चेयरमैन पति अफराज अख्तर उर्फ मुन्ना व नानौता देहात प्रधान पद उम्मीदवार नावेद अख्तर उर्फ बबली ने डीजे के साथ नगर में जोरदार स्वागत किया।
शनिवार की रात राष्ट्रीय लोकदल कैंप दादा मिराजी रोड पर R L D सांसद चंदन सिंह चौहान के स्वागत में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शाहजमां खान, नगर अध्यक्ष शहजाद मलिक,कपिल चौधरी गुज्जर, जगपाल प्रधान आदि पहुंचे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद चंदन सिंह चौहान ने कहा आने वाली तीन सितंबर को रामपुर मनिहारान में स्वाभिमान रैली होगी जिसमें केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में चीनी की महंगाई पर RLD चुप क्यों है क्यों है” का जवाब देते हुए कहा कोई ऐसा फार्मूला बताओ चीनी के दाम घट जाएं और गन्ने के बढ़ जाएं उस फार्मूले को हम मान लेंगे।



