विधुत विभाग की घोर लापरवाही से-जा सकती थी स्कूल के बच्चो की जान

नानौता सहारनपुर। नगर के विधुत उपकेन्द्र 33/11 विभाग की घोर लापरवाही से स्कूल के छोटे बचचो से भरी बस हादसे का शिकार होते होते बची गनीमत रही कोई हादसा नही हुआ,रविवार की सुबह समय करीब 11 बजे के बाद नगर के प्रसिद्ध स्कूल के बच्चे बस में सवार होकर टूर पर जाने के लिए स्कूल में की और जा रहे थे कि एक मिनारा मस्जिद कबाड़ी बाज़ार से पीठ चोंक की और जा रहे रास्ते पर विधुत पोल के तार बेहद निचे लटके हुए है जोकि आज स्कूल के बच्चो से भरी बस की छत से टकराते हुए देखे गए स्थानीय लोगो के शोर मचाने पर स्कूल बस को वापस होना पड़ा और बस दुसरे रास्ते से स्कूल में गई,गनीमत रही तारो पर प्लास्टिक होने के कारण बस में कोई करंट नही पहुंचा।

जिस तरीके से आज स्कूल बस की छत पर तार टच हुई और स्पलाई चालू थी यदि तार से रगड लेकर बस में करंट फ़ैल जाता तो क्या होता,बस में सवार बच्चे जिस तरीके से तैयार होकर जा रहे थे उनको देख लग रहा था कि स्कूल बस किसी बारात में जा रही है,विधुत उपकेन्द्र 33/11 के सम्बधित अधिकारी को फोन पर इस सम्बन्ध में पहले ही अगवत कराया जा चुका है परन्तु कई महीने बीत जाने के बाद भी विधुत पोल के तार ऐसे ही निचे लटके देखे जा सकते है,जिनको उपर करना बेहद जरूरी है,साथ ही आपको बताते चले पिछले दो हफ्तों से नगर की विधुत सप्लाई गडबडाए हुए है लागातर सप्लाई एक एक दो दो नही बल्कि कई घंटो तक अलग अलग मोहल्लो की स्पाई बन्द की जा रही है जिससे नगरवासियों को बेहद परेशानी उठानी पड़ रही है।

नगर की स्मार्ट विधुत सर्विस पिछले कई दिनों से दिन के साथ साथ रात्रि में बार बार भाग कर यूपी सरकार के स्मार्ट विधुत दावों की पोल खोल रही है इस सम्बन्ध में अवर अभियंता संजीव कुमार ने बताया कभी कभी कोई फाल्ट हो जाता है जिसको रिपेयर करने में समय लग जाता है लेकिन शाम के समय व रात्री में हाई सेन्टर से ही सप्लाई फ़ैल हो जाने के कारण नगर की सप्लाई जाती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *