विजीलेंस टीम का बिजली चोरी की रोकथाम हेतु अभियान लगातार जारी

नानौता सहारनपुर।बृहस्पतिवार की सुबह नगर में प्रातः काल विजिलेंस टीम सहारनपुर व 33/11 विधुत उपकेन्द्र नानौता टीम द्वारा संयुक्त रूप से नगर नानौता के कई घरों में छापेमारी की गई। इस सम्बंध में अवर अभियंता संजीव कुमार एंव अवर अभियंता विजिलेंस नरेन्द्र कुमार व विजिलेंस थाना प्रभारी निरीक्षक रूपचंद सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है।

कि मुख्य अभियंता सहारनपुर के आदेश अनुसार विधुत की चोरी रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया है जिसमे विधुत चोरी करने वाले लोगों को पकड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में आज नानौता के मोहल्ला शेखजादगान व मोहल्ला चाहमंजिली कोट भारी स्टैंड आदि कई घरों में छापेमारी की गई। जिनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!