महाराष्ट्र|मुम्बई बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर को 5 करोड़ फिरौती की धमकी दी गई है,एक्टर तुषार कपूर को फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य ‘हैरी बॉक्सर’ बताया है.जिसकी शिकायत मुम्बई पुलिस से की गई,इस मामले की जांच मुम्बई पुलिस ने क्राइम ब्रांच को सौंप दी है.मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग जांच की है, मुंबई पुलिस को शक है कि आवाज हैरी बॉक्सर के उपलब्ध वॉयस सैंपल से मैच नहीं करती। फिलहाल कॉल करने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
इस मामले में अभी FIR दर्ज नहीं हुई है। लेकिन सवाल कई खड़े हो गए है कि क्या किसी ने लॉरेंस गैंग के नाम का इस्तेमाल कर बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर को डराने की किसने कोशिश की है,बरहाल यह कॉल कैसा भी था यह मुम्बई पुलिस की नाकामी को बयान कर रहा है,कुछ दिनों पहले टाईगर श्राफ पर जानलेवा हमला हुआ था,और 2 नवम्बर को बॉलीवुड महानायक अमितभ बच्चन ने मुम्बई में कानून व्यवस्था के खिलाफ देश की जनता को एक मैसेज देते हुए खुदकी सेफ्टी में बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़ा होकर लोगो से मिलना चिंता का विषय है|



