जिला विकास अधिकारी ने किया विकास खण्ड नानौता का निरीक्षण

नानौता सहारनपुर| जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार यादव द्वारा विकासखंड नानौता में औचक निरीक्षण किया गया, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया विकास खण्ड अधिकारी कमल सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी नेत्रपाल सिंह एवं सहायक विकास अधिकारी शुभम आर्य व ग्राम पंचायत के सभी सचिव के साथ विकास योजनाओं के सम्बन्ध में चर्चा की प्रधानमंत्री योजना में मकान वितरण होने है समूह का गठन होना है| एवं ग्रामीण स्तर पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया उन्होंने बताया,संबंधित अधिकारियों को ग्राम वासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जानकर उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए|

मंगलवार दोपहर बाद विकास खण्ड नानौता में पहुंचे जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार यादव ने निरक्षण के दौरान रजिस्टरों के रखरखाव को लेकर आवशयक दिशा निर्देश दिए, उन्होंने सवालों के जवाब में कहा पंचायत चुनाव सम्पन कराना सरकार की जिम्मेदारी है जैसा भी आदेश मिलेगा उस पर कार्य किया जायेगा,जनपद में नए मतदातओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े जा रहे है खासकर उनके जो अभी 18 प्लस हुए है,इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव विवेक निरवाल,रजनीश कुमार,दिनेश तौमर,आकाश कमार,विशाल पंवार,रजनीश मलिक,शिव कुमार,अनुज कुमार,आदि उपस्ति रहे|

 

 

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!