उत्तर प्रदेश| बदायूं में डिलीवरी के दौरान एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है. जिसमे 1 बेटे की जन्म से पहले मौत हो गई, जबकि 1 बेटा और 2 बेटियों ने सुरक्षित लिया है। तीनों नवजात को ICU में भर्ती किया गया है। भगवन जिसे चाहे एक भी औलाद न दे और जिसे चाहे एक साथ चार दे दे यह ईश्वर की ही देन है जिससे देख महिला को बधाई देने व बच्चो को देखने का अस्पताल में लोगों का आना जाना लगा हुआ है.एक साथ 4 बच्चों को जन्म देने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है जिसे सब ईश्वर की देन बता रहे है|
बदायूं शहर के करूलिया में रहने वाली महिला जिसका नाम एकता जब गर्भवती हुई तो कुछ महीनों बाद ही उसको अल्ट्रासाउंड के माध्यम से बता दिया गया था कि उसके पेट में एक साथ 4 बच्चे है जोकि जीवित है सुरक्षित है.समय बीतने के बाद आज एकता की तबियत बिगड़ने लगी.जिसको सुधीर नर्सिंग होम में भर्ती कराते हुए फिर अल्ट्रासाउंड कराया तो उसमे एक बच्चा म्रत पाया गया.महिला चिकित्सा ने तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी.ऑपरेशन के दौरान महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया जिनमे 3 सुरक्षित है|



