नानौता सहारनपुर| गंगोह विधानसभा में सपा के एक एक कार्यकर्ता को श्रीपाल राणा जगाकर चुनाव के लिए तैयार कर रहे है जबसे वह बसपा छोड़कर सपा में आये तब से गाँव दर गाँव का दौरा कर नये पुराने सपा कार्यकर्ताओ से वार्ता कर रहे है और कही न कही सपा को गंगोह विधानसभा में नई उर्जा देने का काम कर रहे है,श्रीपाल राणा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा मेंरा टिकेट हो या न हो मेरा काम है अपनी पूरी जिम्मेदारी से काम करना टिकेट जिसका भी होगा चुनाव में काम उसी मेहनत से किया जायेगा जैसा मुझसे अखिलेश यादव चाहते है।
उन्होंने यूपी में दोबारा SIR फॉर्म 6 के सम्बन्ध में 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक नये मतदातओं के नाम जोड़े जाने पर कहा यूपी में हुए SIR का सबसे बड़ा नुकसान भाजपा को हुआ उसी की खानापूर्ति करने के लिए फिर से मतदातओं के नाम जोड़े जा रहे है,उन्होंने मुख्य चुनाव अयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगे वोट चोरी के मुद्दे को देश का सबसे बड़ा मुद्दा बताया और कहा इस विषय में हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि हम सब मिलकर अपने अपने वोट की हिफाजत करे इस प्रक्रिया को बदलकर बेलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करे जिससे हमारा वोट सुरक्षित उस पार्टी को पहुंचे जिसको हम दे रहे है वोट प्रत्येक भारत के नागरिक का मुख्य अधिकार है जिसका हनन मुख्य चुनाव अयुक्त ने किया।



