नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जैल

नानौता सहारनपुर| 13 वर्षीय नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म के आरोपी प्रिंस पुत्र फूलदास निवासी मौहल्ला सरवज्ञान कस्बा नानौता को थाना नानौता पुलिस ने आरोपी को जन्धेडी नहर पुल चौराहा के पास से गिरफ्तार किया है,9 अक्टूबर को थाना नानौता में 13 वर्षीय नाबिलिग़ लडकी की स्कूल खत्म होने के पश्चायत घर न पहुँचने के संबंध मे रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी,इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए गुमशुदा की तलाश शुरु कर काशीपुर नहर पुल के पास जंगल से बरामद कर पीडिता के बयान व मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा

मेडिकल परीक्षण के आधार पर अभियुक्त प्रिंस पुत्र फूलदास निवासी मौहल्ला सरवज्ञान कस्बा नानौता का नाम प्रकाश में आने के बाद थाना अध्यक्ष विकास चारण द्वारा उपनिरीक्षक राधा चौहान व नानौता पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त प्रिंस पुत्र फूलदास निवासी मौ0 सरावज्ञान कस्वा व थाना नानौता जनपद सहारनपुर को जन्धेडी नहर पुल चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही हेतु हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *