अब मस्जिदों में ढूंढे जा रहे कुएं-बिजनोर में हिन्दू संगठन ने की जाँच की मांग

उत्तर प्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहा है वैसे वैसे एक विशेष समुदाय के खिलाफ भाजपा वोट के लिए माहौल बनाये जाने की भरपूर कोशिश की जा रही है और इसकी दूसरी वजह यह भी है आजकल यह भाजपा सरकार में यह ट्रेंड भी आम हो गया है कि पार्टी के लिए क्या कर सकते हो यह अब कोई सवाल नही रहा अब बस आपको यह दिखाना है कि आप एक समुदाय विशेष के प्रति कितना प्रोपगंडा चला सकते हो यह काफी है,आपको याद होगा सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रसाशन द्वारा ध्वस्तकरण की गई मस्जिद के निचे कुआ मिला है अब बस यही ट्रेंड चलेगा ऐसी मस्जिदों को खोजो जिनमे पहले कभी कुआ हुआ करता था।

मस्जिदों में कुआ होने से भाजपा के सहयोगी संगठनो की भावनाए आहत हो रही है इसी को लेकर बिजनौर जिले में स्थित बनखला गांव से एक बड़ा और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां हिंदू संगठनों ने एक स्थानीय मस्जिद के नीचे कुआं होने का दावा किया है। इस संदर्भ में हिंदू संगठन के प्रतिनिधियों ने जिले के पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। इस प्रकरण में स्थानीय ग्रामीणों व संगठनों का कहना है कि पूर्व में इस स्थान पर एक पुराना कुआं मौजूद था, जिसका उपयोग ग्रामीण पेयजल के लिए किया करते थे।

हिंदू संगठनों द्वारा दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कालक्रम में कुएं वाले स्थान को ढककर उस पर मस्जिद का निर्माण कर दिया गया और कथित तौर पर कुएं के ऊपर ही शौचालय बना दिया गया, जिससे जनभावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से एक जांच टीम गठित की है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसके साथ ही, गांव में शांति व सौहार्द बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एहतियातन पर्याप्त पुलिस बल (फॉर्र्स) तैनात कर दिया गया है।

प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *