नानौता सहारनपुर। श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर समिति व सकल दिगम्बर जैन समाज नानौता द्वारा मंदिर के शिखर पर नवीन ध्वजारोहण कर भव्य रथयात्रा एवं धर्म प्रभावना महोत्सव पर नगर में जोरदार तरीके से रथ यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा विधायक चौधरी किरत सिंह मंडल अध्यक्ष विजयपाल सिंह राणा जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह भाजपा वरिष्ठ नेता कृषण कुमार पुंडीर पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज राणा मुख्य रूप से शामिल हुए एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना अध्यक्ष विकास चरण पुलिस बल के साथ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न करने हेतु मौजूद रहे।
श्री दिगम्बर जैन मंदिर में पिछले दस दिनों से दसलक्षण महापर्व उत्तम तप धर्म की पूजा अर्चना की गई तथा मंदिर परिसर में दर्शन वंदन की गई। इसके बाद आज श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर जैन मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण कर श्रीजी को भव्य रथ पर विराजमान कर सुंदर सुंदर झांकियों व बैण्ड बाजों के साथ भव्य रथयात्रा धूमधाम से निकाली इस मौके पर अनिल जैन,रोबिन जैन,तरुण जैन,अंकुर जैन,संदीप जैन, कलश हैं,अर्चना जैन,वसु जैन,आदि उपस्थित रहे।



