नानौता सहारनपुर। पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार किये है जिनके कब्जे से चोरी गये सफेद पीली धातु के आभूषण बरामद हुए,इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक मयंक पाठक द्वारा पुलिस लाईन में चोरी की घटना का खुलासा किया और बताया बाला पत्नी स्वरुप निवासी ग्राम जन्धेडी की तहरीर बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादिया के घर मे घुस कर रात्रि मे सन्दूक का कब्जा फाडकर सोने चाँदी के आभूषण व 2500 रुपये की नकदी चोरी कर लिए गए थे जिसमे मुकदमा पंजीक्रत करते हुए तत्काल कार्यवाही की गई|
थाना अध्यक्ष विकास चरण व एस आई उपेन्द्र राणा द्वारा विवेचना करते हुए मैसी पुत्र नाथीराम निवासी ग्राम जन्धेडी थाना नानौता को काशीपुर नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया । जिसके के कब्जे से प्रार्थना पत्र में दिए सफेद पीली धातु के आभूषण बरामद हुए,व चोरी किये गए आभूषण खरीदने वाले राहुल वर्मा पुत्र नरेन्द्र वर्मा निवासी महाराणा प्रताप कालोनी कस्बा व थाना नानौता को दिल्ली रोड के पास शमशान घाट रोड से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी गये एक जोडी पीली धातु के कुण्डल बरामद किये गये । गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।



