काजी परिवार से शयान मसूद सपा में शामिल हुए

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री रशीद मसूद के पुत्र शाजान मसूद और उनके बेटे पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री शयान मसूद सपा में विधिवत रूप से शामिल हुए। लखनऊ पार्टी दफ्तर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जोइनिंग कराई, बेहट सपा विधायक और देवबंद के पूर्व विधायक माविया अली भी जॉइनिंग के समय मौजूद रहे।

जनपद की राजनीती में एक नया मोड़ आया है जिसने जनपद के नेताओं की नींद उड़ा दी है,जैसे जैसे 2027 का चुनाव करीब आ रहा है वैसे वैसे राजनितिक माहौल भी गर्मा रहा है,यह बात तो साफ है कि काजी परिवार जनपद की राजनीती में खास स्थान रखता है चुनाव लोकसभा का हो या विधानसभा का पार्टी समाजवादी हो या कांग्रेस या बसपा यहां यह दल और भी प्रभावशाली हो जाते है जब इन दलों में काजी परीवार साथ आ जाता है।

अब राजनीती का कमाल देख लिजीये आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व सपा का गठबंधन जारी रहेगा यह बात तो तय है ऐसे में जनपद की सातों विधानसभा पर जो सीटों का बटवारा होना है उसमे पलड़ा भारी समाजवादी पार्टी का ही रहेगा फिर चाहे सांसद जनपद में कांग्रेस का ही क्यों न हो,इसी को लेकर काजी परिवार ने शायान मसूद व अपने कार्यकर्ताओं की सीट पक्की करने के लिए पहले से समाजवादी पार्टी ज्वाइन करा दी है,सपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष भी इस बात को जानते है कि काजी परिवार जनपद की राजनीती में दम भरता है और सातों विधानसभाओं के परिणाम में अहम भूमिका निम्भाता है,

शायान मसूद के लिए यह जोइनिंग किस तरह का जनपद में प्रभाव डालती है कितने टिकेट काजी परिवार अपने कार्यकर्ताओं को दिलाती और कितनी सीट विधानसभा में जीतकर जाती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा हाल फ़िलहाल काजी परिवार ने एक बार फिर राजनितिक चाल चलकर जनपद के नेताओं की नींद उड़ा दी है,लखनऊ पार्टी दफ्तर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ करीब एक घण्टे चली वार्ता में जनपद की राजनीती को लेकर वार्ता भी हुई इस दौरान पार्टी दफ्तर में अखिलेश यादव के साथ चली मीटिंग में शाजान मसूद मियां बबलू ज़ैदी, गौरव रॉड भी मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!