उत्तराखंड आईआई रुड़की के दीक्षांत समारोह में नानौता की बेटी फरहा नाज मंसूरी को पीएचडी की उपाधि हासिल हुई जिसके चलते क्षेत्र में खुशी का माहोल है। 20 सितंबर नानौता स्थानीय नगर की होनहार बेटी फरहा नाज मंसूरी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड स्थित प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के दीक्षांत समारोह में उन्हें डाक्टर ऑफ फिलासफी (पीएचडी) की उपाधि से नवाजा गया।
इस दौरान समारोह में इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर प्रोफेसर कमल किशोर पंत ने डा. फरहा नाज मंसूरी को पीएचडी की डिग्री और प्रमाण पत्र सौंपकर सम्मानित किया। उन्होंने पीएचडी नैनोटेक्नोलोजी विषय से की है। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हीरो मोटोकार्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हर्षवर्धन चितले सहित सुपरवाइजर प्रोफेसर मोनोजित बाग आदि रहे। डा.फरहा नाज मंसूरी नगर के मुहल्ला चाहमंजली कोट निवासी मोहम्मद शमीम की पुत्री हैं। डा. फरहा नाज मंसूरी की शादी जनपद बुलंदशहर के गुलावठी में हुई है। अपनी सफलता का श्रेय ससुराल और मायके को दिया।



