नानौता सहारनपुर। इस्लाम नगर से तीतरों नहर के रास्ते को जोड़ने वाले मार्ग पर बिना किसी प्रोटेक्शन के रोड तैयार किया जा रहा है जिस कारण बुधवार की शाम एक हादसा होते होते बचा,गनीमत रही परिवार से भरी गाड़ी पलटी नही अन्यथा जा सकती थी बच्चो सहित कई जान।
थाना नानौता क्षेत्र के गाँव आभा से होकर तीतरों इस्लामनगर को जोड़ने वाले नहर के रास्ते को बनाने का काम बरसात के दिनों में ही शुरू कर दिया गया है,जबकि कई दिनों से लगातार हो रही हल्की फुलकी बारिश से सडको के किनारे कीचड़ व नमी बनी हुई है,सडक निर्माण कर्ता की घोर लापरवाही उस समय सामने आई जब निर्माणाधीन मार्ग की चौडाई कम होने के कारण बिना सुरक्षा इंतजाम के कार्य शुरू कर दिया गया। जिसके चलते बुधवार की शाम रामपुर से तीतरों की और एक परिवार पिकप गाड़ी में अनगिनत सवार होकर अपने घर की और जा रहा था।
कि डम्पर ट्रक को पास करने के कारण महिला बच्चो से भरी गाडी निचे खेत में गिरते गिरते बची महिलाओ व बच्चो ने गाड़ी से कूदकर अपने आपको सुरक्षित किया,आपको बतादे जिस मार्ग पर कार्य किया जा रहा है उसकी चौडाई से अंदाजा लगा सकते है कि दो बड़े वाहन एक साथ सडक क्रोस नही कर सकते,अब ऐसे में काम करने से रास्ता बन्द हो गया गाड़िया एक दुसरे को पास नही दे सकती रास्ता कहीं से चोडा है तो कहीं से कम,ऐसी स्तिथि में निर्माण कार्य पूरा होने तक बड़े वाहनों को रोका जाना आवश्यक है जिसके लिए सुरक्षा की भी जरूरत है अन्यथा छोटे रास्ते पर रात्रि के समय भी हादसा हो सकता है।



