सड़क पयजल जैसी आम सुविधाओं वंचित खेडा खुर्द

सहारनपुर। जनपद में एक गांव खेडा खुर्द ऐसा भी है जोकि स्मार्ट सिटी के सभी दावों को आईना दिखता है,यह खेडा खुर्द गाँव दसको से सहारनपुर शहर के करीब होने के बाद भी बहुत पिछड़ा नज़र आता है,जब यह गाँव नगर निगम में जुड़ा तो यहाँ के लोगो में उम्मीद जागी थी कि हमे भी अब शहर की सुविधाओं का लाभ मिलेगा हमारा पार्षद हमारे गाँव का विकास करायेगा और हमारा गाँव,गाँव नही शहर कहलायेगा लेकिन हुआ यह कि गाँव में आने जाने के लिए तीन रास्ते और तीनो ही रास्ते खराब है,इन रास्तो की हालत को देख लगता कि यह गाँव के लोगो के साथ सोतेला व्यवहार है।

जनपद सहारनपुर यूपी विधानसभा सीटो में पहले नम्बर पर आता है और इस लिए जनपद को एक स्मार्ट सिटी बार बार सुना जाता है इसी स्मार्ट सिटी के गाँव खेडा खुर्द में पानी की टंकी की लाइन बिछाई गई लेकिन कुछ समय पानी पहुंचा और अब पिछले के महीने से पानी नही पहुंच रहा,इस गाँव में मुस्लिम व दलित समाज के लोग अधिक संख्या में रहते है जिनको राजनितिक सभी पार्टी वोट बैंक की नज़र से देखती है,लेकिन विकास कार्यो के लिए अनदेखा किया जाता है अब देखना होगा जिला प्रसासन व नगर निगम क्या गाँव के रास्तो का नाविनिकरण व पेयजल पूर्ति को पूर्ण रूप से संचालित कराता है या यह गाँव आगामी विधानसभा चुनाव में विकास कार्य न होने का जनपद में मुद्दा बनेगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *