नानौता सहारनपुर| खुशियों से भरी मिठाईयों से भरी इस दीवाली पर सतर्कता आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए बाज़ार में बिक रही मिठाई की गुणवत्ता जांचने हेतु थाना नानौता पुलिस द्वारा जन्धेडी फाटक पर खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी विपिन कुमार एवं खाद्य अधिकारी उमेश कुमार की मौजूगी में चेकिंग अभियान के दौरान मिष्ठान्न (सफेद रसगुल्ले) से भरी एक कार सौरव शर्मा पुत्र ब्रजभूषण व जान मोहम्मद पुत्र इकबाल के साथ पकड़ी जिसके अन्दर से लगभग 200 किलोग्राम मिष्ठान्न (सफेद रसगुल्ले) बरामद किये गए|
पकड़े गए मिष्ठान सफ़ेद रसगुल्लों को परीक्षण हेतु नमूना लिया गया तथा शेष मिष्ठान्न को जनहित में गड्ढा खुदवाकर विनिष्टीकरण कराया गया। इसके अतिरिक्त उपनिरीक्षक उपेन्द्र राणा द्वारा वाहन संख्या UP11 CJ 9976 हुंडई वरना कार के संबंधित दस्तावेज मौके पर उपलब्ध न कराने के कारण सीसी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश कुमार द्वारा ई-चालान एप के माध्यम से धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वाहन सीज किया गया। खाद्य विभाग द्वारा की गई छपे मारी से नकली मिठाई का कारोबार करने वालो पर रोकथाम हेतु असर पड़ेगा,जिससे जनपद में गुणवत्तापूर्ण मिष्ठान दुकानों पर प्राप्त हो सके|



