शराब की दूकान में चोरी करने वाले गिरफ्तार

नानौता |थाना नानौता पर मनजीत राणा पुत्र कुलवीर सिंह निवासी ग्राम भावसी रायपुर थाना नानौता पर उपस्थित आकर एक तहरीर के अनुसार शराब की दुकान की दीवार तोडकर दुकान से करीब 6000/- रुपये नकद, 10 पेटी बीयर व 25 पेटी देशी शराब व छत का पंखा चोरी हुआ था जिस पर थाना अध्यक्ष विकास चरण द्वारा कार्यवाही करते हुए-बन्टी उर्फ अर्जुन पुत्र तेल्लूराम निवासी मौ0 शेखजादगान कस्बा व थाना नानौता जनपद सहारनपुर व 2. फिरोज पुत्र इन्तजार उर्फ भूटा राव निवासी मौ0 महल चाहमंजली कोट कस्बा व थाना नानौता जनपद सहारनपुर को शुगर मिल खण्डर रेलवे रोड सें गिरफ्तार किया गया ।

पकड़े गए दोनों चोरो के कब्जे व निशानदेही पर चोरी गया एक पंखा व दो ताले बरामद हुए । अभियुक्तगण को विरुद्ध विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।आपको बतादे करीब एक महा पूर्व देव्ब्द रोड ग्राम कचाई निकटवर्ती एक शराब की दूकान की दीवार तोड़कर शराब व नगदी चोरी की गई थी जिसमे उपनिरीक्षक मनोज कुमार द्वारा घटना को अंजाम देने वाले चोरो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!