विवाहिता की मौत पर मुकदमा दर्ज न होने पर परिजन नाराज़

सहारनपुर थाना नकुड ग्राम कपूरी में 15 अगस्त की रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थियों में हुई मौत पर परिजनों ने नाराज़गी दिखाते हुए, तीन दिन बीत जाने के बाद भी ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज न कर पुलिस कार्यवाही पर सवाल खड़े किये,मर्तक के भाई का कहना है कि पुलिस हत्या को आत्मा हत्या बता रही है।

ग्राम कपूरी में 15 अगस्त की रात हुई घटना का हवाला देते हुए मृतक सुदेश के भाई सुनील कुमार ने बताया रणवीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी कपूरी से मेरी बहन की शादी हुई थी 15 अगस्त 2026 की शाम मेरे छोटे भाई के फोन पर गांव कपूरी से फोन आया और मेरी बहन की हालत को गम्भीर बताया जब हम मौके पर पहुंचे तो अपनी बहन को मृत अवस्था में पाया। ओर घर से मृतक के पति व ससुर को फरार पाया था।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!