नानौता सहारनपुर । सहकारी चीनी मिल नानौता मे करीब 68 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आने के बाद भ्रष्टाचार के खुलासे की रिपोर्ट को लेकर किसान मजदूर संगठन 18 अगस्त से अनिश्चित काल धरने पर बैठ गया गया है, मिल में लेखा विभाग व ठेकेदारों एंव कर्मचारियों द्वारा 68 लाख रूपये के गबन पर सख्त कार्यवाही व निष्पक्ष दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहा है संगठन।
मंगलवार की दोपहर चीनी मिल गेट पर किसान मजदूर संगठन के द्वारा अनिश्चित काल शुरू किया गया धरना प्रदर्शन के दुसरे दिन बाद भी संगठन से किसी अधीकारी ने मुलाकात नही की,धरना पर बैठे जिला अध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह जिला उपाध्यक्ष मोन्टू राणा ने कहा सहकारी चीनी मिल नानौता मे करीब 68 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया था जिसका जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चोहान व मिल जर्नल मैनेजर अंकित कुमार ने संज्ञान लेते हुए अलग अलग ADMF, उप गन्ना अयुक्त,ट्रेजरी अधिकारी, सहित तीन जाँच कमेटी बनाई थी,इनसे अलग एक जाँच कमेटी फेडरेशन लखनऊ द्वारा भी बनाई गई थी जिन्होंने अपनी अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
अब संगठन चाहता है कि रिपोर्ट सर्वजनिक करी जाये और इस भ्रस्ताचार में जो बड़े अधिकारी है जोकि घोटाले में लिपित है उनको गिरफ्तार किया जाये,इस विषय में थाना नानौता पुलिस द्वारा एक आरोपी पहले से ही जैल भेजा जा चुका है,अब गठित जाँच कमेटियो द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट जनता के सामने आनी चाहिए, गबन के दोषियों को किसी भी सूरत में बक्सा नही जाना चाहिए,चाहे वह ठेकेदार हों चाहे वह लेखा विभाग कर्मचारी हो या कोई अधिकारी हो सब पर की गई निष्पक्ष जाँच व कार्यवाही सामने आनी चाहिए।



