उत्तर प्रदेश। लखनऊ बीते लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी द्वारा भाजपा को दिया गया जख्म अभी भरा नहीं था कि दूसरा जख्म भी दे दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से एम एल सी का चुनाव समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने शिक्षक स्नातक सीट जीत ली है। सपा के उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने 10,958 वोट प्राप्त किए। जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार मिश्रा 6,060 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे।
समाजवादी पार्टी उम्मीदवार की जीत पर समाजवादी पार्टी के नेता इसको बड़ी जीत बता रहे है। सपा नेताओं का कहना है कि भाजपा अयोध्या हारी अब काशी हारे यूपी की जनता भाजपा के झूठ से ऊब चुकी है। अब समय आ गया है PDA समाजवादी पार्टी की सरकार का। सपा नेताओं ने मौका भुनाते हुए बताया ये तो बस शुरुआत है आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का यूपी से पूरी तरह सफाया हो जायेगा। लाल बिहारी यादव ने इस जीत का धन्यवाद करते हुए शिक्षकों को बधाई दी कहा हर विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास किया जायेगा। किसी को भी नीरस नहीं किया जाएगा।



