कुलदेवी मां भगवती की पूजा के बाद हलवे का भोग वितरण किया

नानौता सहारनपुर। मैन बाज़ार स्तिथ नगर के प्राचीन श्री सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में शरद पूर्णिमा कोजागरी पूर्णिमा के पवन अवसर पर  सत्य मार्ग सेवा नानौता वालो की ओर से आज चतुर्दशी के उपलक्ष्य में पूज्य गुरुजी पंडित सोमदत्त शर्मा के द्वारा कुलदेवी मां भगवती की पूजा अर्चना की गई इसके बाद मां को हलवे का भोग लगाया गया एवं सभी नगर वासियों के लिए मां से प्रार्थना की गई, कि सब पर सदैव मां की कृपा बनी रहे,संसार में सब सुख शन्ति बनी रहे,।

इस मौके पर मां भगवती को लगाए गए हलवे का भोग को गंगोह रोड स्तिथ किसान सेवक इंटर कोलेज के सामने भक्तों को वितरण किया गया, हलवे के भोग वितरण में रोड पर भारी भीड़ जमा हो गई और सभी ने मां भगवती के भोग का प्रसाद लिया,इस दौरान सतीश शर्मा,आदित्य शर्मा,रुद्राक्ष उपाध्याय,धैर्य उपाध्याय, गगन गर्ग गंगोह ,सुंदर नामदेव गंगोह,अगस्त्य अरोड़ा,प्रवेश कुमार, अंशु शर्मा, अभिषेक प्रसाद,आशुतोष शर्मा,प्रताप उपाध्याय,, हिमांशु नारंग , जयपाल सिंह, देशपालसिंह,निकू कुमार,दिलशाद अंसारी, राजेश शास्त्री,कुलदीप कुमार,राधे किशन सहित सैकड़ों भगत शामिल हुए|

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!