अधूरे निर्माणधीन पुल संगम नहर पर फिर हादसा

नानौता सहारनपुर। पिछले 6 सालों से दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे अब तक पूरी तरह बनाकर तैयार नहीं हुआ। नेशनल हाईवे का निर्माणाधीन पुल अधूरा निर्माण जैदपुरा गंगनहर पुल है जहां पूर्व में भी कई हादसे हो चुके। लेकिन पुल निर्माण आज तक पूरा नही हुआ,पिछले दो सालो से मात्र दो किलोमीटर दूरी पर टोल टैक्स वसूलना शुरू हो चुका है लेकिन नेशनल हाईवे के कार्य अभी अधूरे है।

शनिवार की सुबह दिन निकलते ही ग्राम जैदपूरा निकटवर्ती अधूरे निर्माण गंगनहर पुल के पास बने डिवाइडर से छात्रो की बाइक फिसलकर टकराई जिसमें दो छात्र विकास पुत्र प्रमोद निवासी सेक्टर 45 गुड़गांव हरियाणा उम्र 21 बर्ष 2. रोहित पुत्र मुकुल निवासी उपरोक्त उम्र 22 वर्ष घायल हो गए। मौके पर पहुंची PRV पुलिस व थाना नानौता पुलिस ने घायलों को सीएचसी उपचार के लिए पहुंचाया। इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष विकास चरण व उपनिरीक्षक सतीस कुमार ने जानकारी देते हुए बताया छात्र गुड गांव हरयाणा से मसूरी जा रहे थे इसी दौरान ग्राम जैदपूरा निकटवर्ती अधूरे निर्माण गंगनहर पुल के पास बने डिवाइडर से छात्रो की बाइक फिसलकर टकराई दुर्घटना का मुख्य कारण -संगम नहर पर अभी रोड बना नहीं है जिस कारण मोटरसाइकिल सवार स्वयं फिसल जाना व हल्की चोट लग जाना एवं उपचार कराके अपने घर चले गए।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *