सहानपुर । सोसल मिडिया पर हुदा का वीडियो सहारनपुर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही से जोड़ा जा रहा है जबकि सहारनपुर पुलिस ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा यूट्यूबर हुदा जरीवाला पुत्री अब्दुल गफ्फार जरीवाला निवासी टावर-12, बी-101 युनिटेक ओराईजन थाना यूनिटेक ग्रेटर नोएडा को गिरफ्तार कर कारगर निरुद्ध किया गया है,सहारनपुर पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक थाना कुतुबशेर संतोष कुमार त्यागी द्वारा दिनांक 07.09.2026 को नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय के सहारनपुर आगमन के दौरान सर्किट हाउस में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत हुदा जरीवाला पुत्री अब्दुल गफ्फार जरीवाला को महिला पुलिस द्वारा रोका गया।
इस दौरान हुदा जरीवाला द्वारा हंगामा एवं उत्तेजित व्यवहार किया गया तथा समझाने के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हुई । इसी को लेकर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत अभियुक्ता को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में संज्ञेय अपराध की रोकथाम हेतु सर्किट हाऊस, सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध के धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की गयी । गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया गया तथा न्यायालय के आदेश के क्रम मे गिरफ्तार अभियुक्ता को जिला कारागार में निरूद्ध किया गया ।
आपको बताते चले पांच सितम्बर की सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित करीब 70 वर्ष पुरानी बताई जा रही मस्जिद को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई जिला न्यायालय के आदेश के बाद की गई। इस कार्यवाही को लेकर देश भर से समाजिक व नेतागण अपनी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे है,और कुछ लोग सहारनपुर पहुंच कर तोड़ी गई मस्जिद का निरिक्षण कर रहे है और कुछ लोग अधिकारियो द्वारा मुलाकात कर ज्ञापन दे रहे है,इसी दौरान यूट्यूबर हुदा जरीवाला ने उत्तेजित होकर पुलिस के रोकने पर नही रुके, इसी खबर को लेकर सोसल मिडिया पर हुदा की वीडियो भी वायरल की जा रही है जिसमे हुदा यूपी के मुख्यमंत्री व सहारनपुर डीएम पर बयानबाजी कर रही है,लेकिन सहारनपुर पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत अभियुक्ता को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया है।



