मुख्य चिकित्सा अधिकारी का नानौता सीएचसी में निरिक्षण

नानौता सहारनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शेर सिंह व ACMO डॉ मुकेश कुमार द्वारा सीएचसी प्रभारी डॉ प्रमोद कुमार की मोजूदगी में ब्रहस्पतिवार देर शाम नानौता सीएचसी का निरिक्षण किया गया इस दौरान उन्होंने सीएचसी की सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाने वाली मेडिसिन डिस्पेंसरी लेब महिला प्रस्तुती कक्ष एंव एमरजेंसी सेवा की व्यवस्था का जायजा लिया एंव सम्बधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

दरअसल ब्रहस्पतिवार की दोपहर बाद मोहल्ला चाह मंजिली कोट में पति ने पत्नी का गला रेतक हत्या कर दी। हत्यारे पति ने खुदका भी गला कटा। घटना की सूचना पर आस आपस के लोग जमा हो गए और दोनों सीएचसी उपचार के लिए ले गए। घबराएं परिजनों ने एमरजेंसी में उस समय हंगामा काटा जब महिला को मरा हुआ घोषित किया गया,सीएचसी में हंगामे की सूचना पाकर मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ शेर सिंह तत्काल नानौता सीएचसी पहुंचे तो मौके पर शांति व्यवस्था को पाया,उनके आने से पहले ही मौके पर पहुंची थाना नानौता पुलिस थाना अध्यक्ष विकास चरण ने घायल पति को जिला अस्पताल भेजा व पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *