संवाददाता फैसल मलिक शामली। जलालाबाद बस स्टेंड स्तिथ सोमवार की सुबह पंजाब नेशनल बैंक में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले को लेकर बैंक के बाहर समाजवादी पार्टी के नेताओ द्वारा धरना प्रदर्शन दिया जा रहा था,चल रहे धरना पर उस समय हंगामा देखेने को मिला जब कुछ महिलाएं धरनास्थल पर पहुंचीं और सपा नेता से मजदूरी के भुगतान को लेकर सवाल-जवाब करने लगीं। महिलाओं और सपा नेता के बीच हुई तीखी बातचीत का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया,जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गांव हरड़ फतेहपुर निवासी कुछ महिलाओं ने जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने करीब तीन वर्ष पूर्व सपा नेता के खेत पर मजदूरी का कार्य किया था। महिलाओं के अनुसार उनकी करीब 25 हजार रुपये की मजदूरी का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इसी रकम की मांग को लेकर महिलाएं धरनास्थल पर पहुंचीं और भुगतान कराने की मांग करते हुए सपा नेता से नोझोक की। और महिलाओं ने मजदूरी का भुगतान किए जाने की मांग रखी ।
वहीँ इस सम्बन्ध में सपा नेता का कहना है कि संबंधित मामला सीओ भवन कार्यालय में लंबित है और इसकी जांच चल रही है। उनका आरोप है कि पंजाब नेशनल बैंक के कथित घोटाले को लेकर उनके द्वारा किए जा रहे धरने को प्रभावित करने के उद्देश्य से विरोधियों द्वारा महिलाओं को धरनास्थल पर भेजा गया।
मामले में जलालाबाद चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मजदूरी के भुगतान को लेकर शिकायत करने वाली महिलाएं थाना क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर की रहने वाली हैं। शिकायत की जांच सीओ भवन कार्यालय द्वारा की जा रही है। चौकी प्रभारी के अनुसार जांच अधिकारी फिलहाल अवकाश पर हैं, इसलिए जांच की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी उनके लौटने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना के संबंध में वायरल वीडियो को लेकर भी क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।



