उत्तर प्रदेश जिला मुजफ्फरनगर की बुढाना पुलिस ने नकली नोट छापने के आरोप में तीन लोगो को गिरफ्तार किया है,इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने प्रेसवार्ता कर नकली नोट छापने जैसे अपराध का खुलासा करते हुए बताया बुढ़ाना थाना प्रभारी सुभाष अत्रि की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बुढाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 5.26 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों को कथित तौर पर ‘फर्जी’ नाम की वेब सीरीज देखकर नकली नोट छापने का आइडिया आया था। इस पूरी मामले में बुढ़ाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



