नानौता सहारनपुर । विकास खण्ड परिसर में ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा द्वारा पंचायत अधिकारी नेत्रपाल सिंह के निर्देश में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्री माँ ब्लड सेन्टर द्वारा रक्त दान शिविर लगाया गया,लगाये गए रक्तदान शिविर में ब्लॉक कर्मचारियों व क्षेत्र से आये लोगों द्वारा बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया गया।
इस सम्बन्ध में ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि धानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष के कार्यकाल 7 अक्टूबर को पूरा होने व 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान एक महिना 17 अक्टूबर तक पूरा होने तक कराए गए विकास कार्यो को जन जन तक पहुँचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।



