दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के खिलाफ महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ के विरोध में संसद मार्ग थाना पर देर रात तक पत्रकारों ने जमकर हंगामा किया,थाने पर हंगामे को देख भारी पुलिस बल मौजूद रहा और हंगामा कर रहे पत्रकारों को धरने से हटाने का प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते देर रात पत्रकारों की बड़ी संख्या थाना पर हंगामा करती नज़र आई,इस दौरान थाना प्रभारी ने शिकायती पत्र लेकर जांच उपरांत मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया,दूसरी और काकरोच जनता पार्टी के लीडर सोरव दास ने दिल्ली पुलिस को एफ आई आर दर्ज करने के लिए चार अक्टूबर तक का समय दिया।
शनिवार की रात संसद मार्ग थाना पहुंची पत्रकार रोजी ने दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर बताया कि पुलिस अधिकारी ने जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन की रिपोर्टिंग के दौरान मेरे साथ छेड़छाड़ की,दिल्ली पुलिस ने उनका शिकायती पत्र लेने के बाद मुकदमा दर्ज नही किया जिसके विरोध में थाने के बहार सेकड़ो पत्रकार जमा हो गए और आरोपी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर आड़े,थाने के बहार महिला पत्रकार रोजी ने अपना एक वीडियो भी बनाकर पोस्ट किया जिसमे उन्होंने ये सब बताया|



