गंगोह सहारनपुर। सतेन्द्र कुमार थाना गंगोह जिला सहारनपुर की एक लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त हसन पुत्र नौसेर अली निवासी असालतपुर फर्रूखनगर थाना टीला मोड़ जनपद गाजियाबाद के द्वारा राणा फायर वर्क्स पटाखा फैक्ट्री ग्राम नया कुण्डा में लाईसेंस से ज्यादा माल का भंडारण करने व प्रतिबन्धित पटाखो का निर्माण एवं जानबूझकर फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरो की जान को जोखिम में डालना, जिससे फैक्ट्री में विस्फोट होने के कारण 02 मजदूरों की मृत्यु हो जाना तथा 02 मजदूरों के लापता होने के सम्बन्ध में थाना गंगोह पर मु0अ0स0- 355/2026 धारा 288/105 बीएनएस व 5/9बी विस्फोटक अधि0 पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेकर घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश कुमार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 25.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना गंगोह पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त हसन पुत्र नौसेर अली निवासी असालतपुर फर्रूखनगर थाना टीला मोड़ जनपद गाजियाबाद को दूधला गंगोह रोड सत्संग भवन से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Similar Posts
error: Content is protected !!



