नानौता पुलिस की सालों बाद पुलिस मुठभेड़ हुई जिसमें नाबालिग से अनैतिक कार्य करने वाले को मारी गोली

नानौता सहारनपुर। थाना अध्यक्ष विकास चरण द्वारा नाबालिग लडकी से अनेतिक कार्य करने वाले अभियुक्त को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया गया है,जनपद में आये दिन पुलिस और अपराधी की मुठभेड़ की खबर आती रहती है। मगर नानौता थाना पुलिस इस काम में पीछे रही लेकिन लम्बे इंतजार के बाद खबर सामने आई देर रात हुई मुठभेड़ के सम्बन्ध में थाना नानौता अध्यक्ष द्वारा जानकारी देते हुए बताया बीती रात समय करीब तीन बजे थाना नानौता पुलिस टीम द्वारा शेखूपुरा से बुन्दूगढ़ जाने वाले रास्ते पर रजवाहा पटरी के पास गस्त के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्ति वाहन की चेकिंग की जा रही थी।

तभी ग्राम बुन्दूगढ की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता दिखायी दिया। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ हेतु उसे रुकने का ईशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर ग्राम बुन्दूगढ़ के जंगल खेतों की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति का पीछा किया गया। कुछ दुरी पर जाकर बदमशा द्वारा खेत में बने ट्यूबवेल की आड़ लेकर पुलिस टीम पर पुनः जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी।

पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया।घायल बदमाश अभियुक्त की पहचान सतबीर पुत्र चमेला निवासी ग्राम बुन्दुगढ़ थाना नानौता जनपद सहारनपुर के रुप में हुई, जो थाना नानौता पर पंजीकृत मु0अ0सं0 215/26 धारा 65 (2) बीएनएस 5m/6 पोक्सो अधिनियम का वांछित अभियुक्त है । जिसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा दो खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुए। घायल बदमाश अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार घायल अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *