दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

दिल्ली| गठबंधन  के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। 7 घंटे लगातार चले प्रदर्शन के बाद लोकसभा सांसद विपक्ष के नेता राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है,आकाशवाणी भवन के अंदर राहुल गांधी के साथ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा,केसी वेणुगोपाल,पवन खेड़ा,दीपेंद्र हुड्डा और अन्य कांग्रेस सांसद सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे जिनको बसों में भर कर पुलिस ले गई।

मंगलवार की दोपहर बुधवार की शाम किये गए ऐलान के मुताबिक इण्डिया गठबंधन के सभी सांसद पार्लिमेंट से मार्च करते हुए इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इण्डिया हाउस मुख्य चुनाव अयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ धरना प्रदर्शन के लिए निकले,इस मार्च में सपा राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव  पूरे सांसदों के साथ मार्च में शामिल हुए,दिल्ली पुलिस द्वारा मार्च कर रहे सभी सांसदों को रास्ते में निति आयोग दफ्तर के सामने बैरिकेट लगाकर रोका गया,इस दौरान राहुल गांधी बैरिकेट के ऊपर चढ़ कर तिरंगा लहराते नज़र आये।इसके बाद कार्यकर्ता आकशवाणी भवन में घुस गए जहां प्रियंका गांधी व राहुल गांधी सांसदों के साथ धरने पर बैठ गए थे।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *