नानौता सहारनपुर । बृहस्पतिवार की शाम लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर नानौता लौटे श्रीपाल सिंह राणा का नानौता थाना सीमा निकटवर्ती टोल पर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाडो के साथ फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया,इस मौके पर श्रीपाल ने सवाल का जवाब देते बताया कि जब हम एक साथ बैठे थे तो अखिलेश यादव ने बड़े आश्चर्यजनक रूप से हंस कर कहा दो प्रतिद्वंद्वी एक साथ आ जाये यह हैरानी की बात है,इस पर इकरा हसन ने अखिलेश यादव को जवाब दिया और कहा यह मुमकिन इस लिए हुआ कि हमने चुनाव में किसी के प्रति अपमान जनक बात नही की चुनाव यदि मर्यादाओं में रहकर लडा जाये तो उस से बढिया कुछ नही हो सकता ।
आपको बतादे बृहस्पतिवार की शाम लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात लौटे श्रीपाल सिंह राणा ने कैराना लोकसभा से सांसद इकरा हसन के मार्गदर्शन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से प्रभावित होकर बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है। इससे पहले साल 2024 में बहुजन समाज पार्टी के टिकेट से कैराना लोकसभा चुनाव लड़े थे श्रीपाल सिंह राणा इस मौके पर उन्होंने बसपा की कमियों को गिनाया साथ ही समाजवादी पार्टी की विचारधाराओं की तारीफों के पुल बांधे।



