मुरादाबाद नवरात्री के चलते मां दुर्गा की शक्ति अराधना के उत्सव में पूरा भारत मगन है और होना भी चाहिए इश्वर के प्रति आस्था जितनी मजबूत होगी इन्शान इतना ही मन का अच्छा होता है,क्योंकि जिस मन में भगवान की सच्ची भक्ति होगी उसके मन में सबका सम्मान होता है,लेकिन इसमें भी यूपी चुनाव करीब आते देख नफरत का खेल सामने आया है,गरबा पंडालो को लेकर माहोल गर्म है,मुरादाबाद के रामनगर विहार और मार्किट में लव जेहाद के पोस्टर लगाये गए.जिनको लेकर चारो और चर्चा है कि……किसने यह अमन भाईचारे वाले शहर का माहौल खराब करना चाहा
मुरादाबाद की गलियों में लगे लव जिहाद के पोस्टर के माध्यम से..सावधान रहने की अपील की गई,दुर्गा मां की पूजा के कार्यक्रम में गैर हिन्दू लोगो के शामिल होने पर पोस्टर पर नो एंट्री लिखी गई.शहर में लगे पोस्टर की सूचना पर पुलिस प्रसाशन ने जाँच शुरू कर दी,पुलिस पोस्टर लगाने वालो का पता लगाने में जुटी हुई है,इस सम्बन्ध में समाज सेवी लोगो का कहना है कि भारत एकता भाईचारे का देश है यहाँ सभी धर्म के लोग मिल जुल कर त्योहार मनाते है,कुछ अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा यह शर्मनाक कृत्य किया गया है उनको इसकी सजा मिलनी चाहिए



