कुएं में दबकर एक की मौत दुसरे को निकालने का प्रयास जारी
सहारनपुर। थाना बडगांव क्षेत्र के ग्राम चिराऊं में टियूब वेल के कुएं में एक किसान व 12 साल के बच्चे के दब जाने की खबर से क्षेत्र में हड़कप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण वासियों की मद्दत से बड़ी जद्दोजेहद से किसान राजेन्द्र 55 वर्ष पुत्र पहलाद सिंह को कुएं से बाहर निकाला। लेकिन देर शाम तक बच्चे को बहार निकालने में अभी तक नाकाम रहे,जिसको निकालने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
ग्राम चिराऊं में दोपहर बाद किसान राजेन्द्र अपने खेत में काम करने गया था इसी दौरान खेत में लगे टियूब वेल जोकि कुएं के अन्दर बोरिंग है कुएं ढांग की ईंटे ठीक करने लगे तो इसी दौरान कुएं की ढांग गिर गई,किसान राजेन्द्र के बेटे कर्मवीर व मन्नू ने जानकारी देते हुए बताया,कुएं की किनारी ठीक करते समय कुआ ढेह गया जिसकी मिटटी के निचे दबकर किसान राजेन्द्र की मौत हो गई।
बताया गया है कि वहा पास खड़ा एक बच्चा जिसकी उम्र करीब 12 साल बताई गई वह भी कुएं में दब गया जिसको दबे तीन से चार घण्टे हो गए,घटना पर पहुंची थाना बडगांव पुलिस ने प्रयास कर किसान को कुएं से बहार निकाला परन्तु तब तक किसान की मौत हो चुकी थी उपनिरीक्षक अशोक चौधरी द्वारा मर्तक को नानौता सीएचसी लाया गया जहां उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया वहीं दूसरी और दबे बच्चे को निकालने के लिए देर शाम तक ग्रामीण व पुलिस निकालने में नाकाम रहे,जिसको निकालने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।



