गागलहेडी पुलिस द्वारा इमराना की हत्या का खुलासा

सहारनपुर। ग्राम खेड़ा खुर्द निवासी गुमशुदा महिला इमराना की हत्या कर जंगल में फेंक देने की घटना पर सहारनपुर पुलिस द्वारा हत्यारे को पकड़ कर हत्या का खुलासा किया गया।

गागलेहड़ी पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया दिनांक 14.08.2026 को थाना गागलहेडी क्षेत्र मे ग्राम नांगल अहीर के जंगल मे अज्ञात महिला का शव मिला था, मृतका महिला की शिनाख्त इमराना पत्नी वाजिद निवासी ग्राम खेडा मवी खुर्द थाना सदर बाजार सहारनपुर के रूप मे हुई । घटना के सम्बन्ध में थाना गागलहेड़ी पर मु0अ0सं0 223/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम केसर निवासी बहेड़ी गुर्जर थाना गागलहेडी के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था ।

जाँच व विवेचना के क्रम मे घटनास्थल के आसपास व घटनास्थल तक पहुंचने वाले सभी रास्तो के सीसीटीवी फुटेज के आधार व संदिग्ध व्यक्तियों से पूछतांछ पर घटना में अभियुक्त शमशाद पुत्र निजामुददीन निवासी ग्राम मवी खेडा खुर्द थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर का नाम प्रकाश में आया।

थाना गागलहड़ी प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र पकुमार गागलहड़ी द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर घटना के शीघ्र व सफल अनावरण व में गागलहेड़ी पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त प्रकाश में आये वांछित आरोपी अभियुक्त शमशाद पुत्र निजामुददीन निवासी मवी खेडा खुर्द थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर को हरौडा कट से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त की निशादेंही पर घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल व आलाकत्ल चाकू तथा मृतका का मोबाइल फोन तालाब से बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

पूछताछ में अभियुक्त शमशाद ने बताया कि मैं खेड़ा (मवीखुर्द) का रहने वाला हूँ मेरे पड़ोस मे ही वाजिद पुत्र महमूद का परिवार रहता है वाजिद की पत्नी इमराना से करीब सात-आठ महीने से मेरा प्रेम प्रसंग चल रहा था । मेरी व इमराना के मकान की छत मिली हुई है, हम दोनो के बीच मे शारीरिक सम्बन्ध थे । इमराना भगवानपुर मे दवाई की कम्पनी मे नौकरी करती थी उसकी जान पहचान केसर नाम के व्यक्ति से थी तथा मुझसे पहले उसके साथ इमराना का प्रेम प्रसंग चल रहा था ।

मैं कई बार इमराना को केसर से सम्बन्ध खत्म करने के लिए कह चुका था, पर वह मेरी बात नही मानती थी और लगातार उसके साथ भी बातचीत करती रहती थी । मैं कई बार इमराना को दवाई कम्पनी मे छोडने व लेने गया था । इमराना की लड़की आफरीन की शादी की बात चल रही थी जिसके लिए इमराना मुझसे पैसे मांग रही थी तथा इसके लिए मुझपर दबाव बना रही थी और कहती थी कि यदि तुने मुझे पैसै नही दिये तो मैं तेरे ऊपर बलात्कार का केस लगवा दूंगी । इस कारण मै काफी परेशान हो गया और मैने इमराना को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया तथा योजना के तहत 13 अगस्त की सुबह मैं इमराना को जेल चुंगी छोड़कर आया था और मैने उससे कह दिया था कि मैं शाम को तुझे कम्पनी से लेने आऊंगा ।

इमराना उस दिन भी मुझपर पैसे का दबाव बना रही थी, शाम के समय जब मैं इमराना को मारने का प्लान बनाकर अपना फोन अपने घर छोड़कर मोटरसाईकिल से भगवानपुर मे इमराना की कम्पनी के पास पहुँचा वहाँ से इमराना को मोटर साईकिल पर अपने साथ लेकर चल दिया रास्ते में वह रायपुर मे मेरी मोटरसाईकिल से एक गली के बाहर उतर गयी उसने बताया कि वह केसर के पास से अपना टिफिन लेकर आ रही है तुम मुझे आगे मेन रोड़ पर मिलो तब मैं वहाँ से निकलकर रायपुर में गागलहेड़ी भगवानपुर रोड़ पर खड़ा हो गया था और इमराना का इंतजार करने लगा था, थोड़ी देर बाद इमराना आयी और मैं उसे अपनी मोटरसाईकिल पर बैठाकर गागलहेड़ी की तरफ चल दिया, रास्ते में चलते हुए इमराना कह रही थी कि तू पैसे लेकर नही आया फिर मैने उससे कहा कि आज जंगल में सम्बन्ध बनाते है फिर मैं तुझे घर चलकर पैसे दे दूगाँ तथा अपने प्लान के मुताबिक मैं इमराना को ग्राम बहेड़ी गुर्जर मे से निकालकर नांगल अहीर जाने वाले रास्ते पर उल्टे हाथ पर पड़ने वाले शमशान के पास ले गया वहाँ पर मैने मोटरसाईकिल खड़ी कर दी और इमराना को थोड़ा आगे चलने को कहा और बाईक मे लगे बैग से सरिया निकालकर अपनी पैंट मे छिपा लिया उस समय इमराना मुझसे थोड़ी आगे थी फिर मैने इमराना को कपड़े निकालने को कहा जब इमराना कप़डे उतार रही था तो मैने पीछे से इमराना के सर पर सरिये से वार कर दिया तथा फिर उसके चेहरे पर तथा सर पर कई वार किये जिससे इमराना गिर पड़ी जब मुझे लगा की वह मर चुकी है तब मैने उसे बराबर मे नाले मे धकेल दिया तथा इमराना का फोन उठाया फोन को उसी सरिये से तोड़ दिया तथा फोन व सरिये को तालाब मे फेक दिया तथा मैं अपनी मोटरसाईकिल लेकर वहाँ से निकल गया ।

अगले दिन मै, वाजिद के साथ इमराना को ढूँढने के लिए भगवानपुर गया था जिससे मुझपर किसी को शक न हो तथा ऐसा नाटक करता रहा कि जैसे मुझे कुछ पता ही न हो । जब गागलहेड़ी पुलिस को इमराना की डेड बॉडी मिल गयी तथा सबको जानकारी हो गयी कि इमराना को किसी ने मार दिया है तो मैने चुपचाप अपना घर छोड़ दिया और इधर – उधर छिपकर पुलिस की तहकीकात पर नजर रखने लगा था उस दिन मै इसी मोटरसाईकिल को लेकर गया था जो मुझसे मिली है इस मोटरसाईकिल मे दोनो तरफ हैंडल पर शीशे लगे हुए थे जिन्हे मैने उतार दिया तथा मोटरसाईकिल की शीट लाल रंग की थी जिस पर मैने काले रंग का कवर चढा दिया ताकि अगर कंही कैमरे मे दिखायी दे जाए तो मेरी मोटरसाईकिल पहचानी न जा सकें ।

मैने इमराना को मारने के लिए वह जगह इसलिए चुनी क्योकि बराबर मे ही केसर का गांव है तो मैने सोचा था कि इस तरह इमराना से छुटकारा भी मिल जाएगा और लोगो का शक केसर पर जाएगा जिससे केसर फस जाएगा और मै बच जाऊंगा ।
गिरफ्तार अभियुक्त से बरामदगी 01 आलाकत्ल सरिया (घटना में प्रयुक्त) 01 मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त) 01 मोबाइल फोन टूटा हुआ ( मृतका का) मोबाइल बरामद किया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!