नानौता सहारनपुर। बीते दिनों हुई बारिश में गरीब का गिरा आशियाना अब रहने सोने की जगह नहीं इधर उधर रहकर करना पड़ रहा गुजारा।मोहल्ला सरवज्ञान अनमोल विहार कालोनी मित्रगढ रोड निवासी अशोक चब्बा उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र भगत सिंह के मकान की छत गिर गई जिसमें पड़ी एक चारपाई दब कर टूट गई। अब अशोक के पास सोने को चारपाई नहीं ओर रहने के लिए जगह तो है पर खड़ी दीवारों पर छत नहीं। मिली जानकारी के अनुसार अशोक चब्बा की शादी नहीं हुई वह इस मकान में अकेला रहता है पिछले कई दिनों से तबियत खराब होने के कारण वह अपने भाई एवं सगे संबंधियों के पास रहकर समय बिता रहा था आज जब वह अपने घर पहुंचा तो मकान की छत को गिरा पाया। अशोक चब्बा ने बताया है कि उसने पिछले कई सालों से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकान के लिए आवेदन किया है परन्तु उसको अभी तक पक्का मकान नहीं मिला।
Similar Posts
error: Content is protected !!



