नानौता सहारनपुर | विकास खण्ड नानौता के गाँव हंगावली गढी माजरा में सालो से पानी की निकासी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण वासियों की सडक का कोई समाधान नही है,गंदे पानी से भारी सडक गाँव की सबसे बड़ी समयस्या बनी हुई है,गाँव की करीब 200 मीटर सडक में एक से डेढ़ फुट पानी हर समय रहता है जिससे गाँव में रहने वाले परिवार गाँव को श्राप की तरह मान रहे है,जैसे किसी ने उनको श्राप दिया है कि तुनको जिन्दगी भर सडक में हर समय भरे पानी से ही गुजरना होगा|
ग्रामीण वासियों से बताया इस सडक में पानी भरे रहने का मुख्य कारण गाँव में कोई तालाब नही है,आस पास कोई नदी नाला भी नही है जिससे गाँव का पानी बहार जमा हो सके,इस सम्बन्ध में कई बार बड़े आधिकारी आये और आकर चले गए जैसे इस सडक का और इस सडक में भरे पानी की समस्या का कोई समाधान नही,अब गाँव में रहने वाले परिवार इस सडक में भरे पानी को श्राप मानने लगे है,शायद कोई फरिस्ता अधिकारी ही उनको इस समस्या से निजात दिला पाए|



