विधुत पोल गिरने से 10 दिन से स्कूल की विशुत सप्लाई ठप

नानौता सहारनपुर | क्षेत्र के गांव नैनपुर में प्राईमरी स्कूल से जुडी विधुत विभाग की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है,जहां पिछले कई दिनों ने विधुत के दो पोल गिरने से स्कूल की विधुत सप्लाई ठप है,स्कूल के बहार गिरे दोनो बिजली के खम्बे के कारण स्कूल के अन्दर पानी पीने की समस्या सबसे पहले सामने आई,अध्यापको ने बताया गया है कि स्कूल में लगे समर्सिबल से पानी की सप्लाई बिजली से ही होती है,लेकिन बिजली न आने के कारण पानी दूर से लाना पड़ रहा है जिससे स्कूल में बच्चो के लिए खाना बनाने में मुस्किल हो रही है,स्कूल में लगे पंखे भी लाईट न होने के कारण बन्द पड़े है|

प्रार्थमिक स्कूल के टीचरों ने हमसे बात करते हुए बताया कि हमने इस सम्बन्ध में नानौता विधुत अधिकारी को लिखित शिकायत की है, लेकिन अब तक गिरे पोल नही उठाये गए, और नहीं कोई स्कूल के लिए सप्लाई की व्यवस्था की,इस सम्बन्ध में जब हमने विधुत विभाग से जल्दी समाधान करने की बात कही, तो एक विधुत विभाग से जुड़े कर्मचारी ने हमसे कहा जाओ जो होता हो वो कर लो,ऐसे में बड़ा सवाल बनता है कि क्या व्यवस्था है विधुत विभाग की|

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!