सहकारी चीनी मिल नानौता मे करीब 68 लाख रुपये के गबन के आरोपी गिरफ्तार

किसान मजदूर संगठन ने भ्रष्टाचार हेतु दिया था धरना-कार्यवाही में बताया झोल

नानौता सहारनपुर। पुलिस द्वारा सहकारी चीनी मिल नानौता मे करीब 68 लाख रुपये के गबन के आरोपी को गिरफ्तार किया है थाना नानौता प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बोद्ध द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सौरभ बंसल मुख्य लेखाकार सहकारी चीनी मिल ननौता द्वारा थाना उपस्थित आकर सहकारी चीनी मिल मे कार्यरत अभियुक्तगण द्वारा चीनी मिल की लेजर में हेराफेरी ओवर राईटिंग व गलत एंट्री कर ठेकेदारों से साठ गांठ करते हुए डबल पैमेन्ट कर वित्तीय नियमों का उल्लंघन करते हुए शासकीय संस्था की घनराशि गबन करने के सम्बन्ध में थाना नानौता पर रिपोर्ट दी थी । जिस पर तत्काल थाना नानौता पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था दौराने विवेचना सम्बन्धित अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी।

शनिवार के दिन मुखबिर की सूचना पर थाना नानौता पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त चेतन्यराम ठाकुर पुत्र श्यामजी निवासी ग्राम पाण्डरवाही थाना कांकेर जनपद कांकेर छत्तीसगढ हाल निवासी चीनी मिल कालोनी थाना नानौता जपनद सहारनपुर (लेखाकार चीनी मिल) को गंगोह रोड से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को विरुद्ध विधिक कार्यवाही हेतु हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

वहीं इस मामले में किसान मजदूर संगठन धरना प्रदर्शन कर चुका है जिन्होंने इस पूरे प्रकरण में मिल अधिकारीयों व ठेकेदारों को भ्रष्टाचारी बताया था आज इस में जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उसको लेकर किसान मजदूर संगठन के जिला अधिकारी ठाकुर अजब सिंह ने गलत कार्यवाही बताया उन्होंने कहा मिल अधिकारी बड़े मगरमच्छों को बचा रहे है सच सामने लाने के लिए किसान मजदूर संगठन दिए गए समय अनुसार धरना प्रदर्शन कर बड़े आन्दोलन के साथ निष्पक्ष जाँच कराई जाएगी इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जायेगा और इन ठेकेदारों को ब्लेक लिस्ट कराया जायेगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!