सलमान मलिक को असपा ने नगर अध्यक्ष बनाया
नानौता सहारनपुर। हाल ही में गंगोह रोड स्तिथ धर्मशाला में आजाद समाज पार्टी काशीराम द्वारा राष्ट्रिय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद के आदेश अनुसार जिला अध्यक्ष सचिन खुराना,असपा नेता चेयरमैन अफजाल खान,जिला उपाध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह,विधानसभा प्रभारी महताब अली,विधानसभा अध्यक्ष अनिल रावण द्वारा सलमान मलिक को नानौता नगर अध्यक्ष बनाया लेकिन इस कार्यक्रमे में सलमान मलिक घरेलू कार्य होने के कारण उपस्तिथ नही हो सके थे इस लिए उनको आज पार्टी के नेताओ द्वारा जारी किये गए आदेश पद से लेटर के साथ सम्मानित किया गया।
दो अगस्त की दोपहर असपा नेता चेयरमैन अफजाल खान द्वारा असपा हाईकमान के आदेश अनुसार गंगोह विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन धूमधाम से किया गया जिसमे गंगोह विधानसभा कार्यकर्ताओ को पार्टी द्वारा दिए गए पद से लेटर के साथ सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के आदेश पर सलमान मलिक को असपा ने नगर अध्यक्ष बनाया है इस मौके पर सलमान मलिक ने आज लेटर प्राप्त करते हुए कहा में पार्टी के हितों के लिए काम करूँगा एंव राष्ट्रिय अध्यक्ष की आवाज को उनके विचारो को घर घर पहुँचाने का काम करूंगा।



