संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण कार्यवाही हेतु CMO व DM ने ली बैठक

सहारनपुर। यूपी सरकार के निर्देशानुसार क्लैक्ट्रेट नवीन सभागार स्तिथ डा० शेर सिंह कक्कड मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में विशेष संचारी रोग नियंत्रण व संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण कार्यवाही हेतु विभिन्न विभागों की समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसका उददेश्य संचारी रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, रोग के प्रति जनता को जागरूक करना है। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चोहान की उक्त अभियान को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में चलाये जाने हेतु नोडल विभाग नामित किया गया है।

बैठक में डा० शेर सिंह कक्कड मुख्य चिकित्साधिकारी डा० धर्मवीर सिंह ए०सी०एम०ओ०, डा अर्जेन्द मलिक, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० कपिल देव उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रीमति शिवांका गौड जिला मलेरिया अधिकारी, डा० कुनाल जैन, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, जल संस्थान, नगर निगम, पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास, मनोरंजन विभाग, ग्राम विकास विभाग, सूचना विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, एन०जी०ओ०, कौर एवं आई०एम०ए० के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि संचारी अभियान में शतप्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष कार्य किया जाये तथा इस अभियान को सफल बनाने में विभिन्न विभागों की कार्ययोजना अनुसार समन्वय स्थापित करते हुये सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

डॉ० शेर सिंह कक्कड, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी कि इस अभियान में जनपद स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर हाउस टू हाउस अभियान में ए०एन०एम०, आशा, एवं आंगनवाडी के सहयोग से संक्रामक रोगो से बचाव हेतु सघन फीवर सर्वे किया जायेगा तथा साथ ही प्रत्येक मकान से क्षय रोग के संभावित रोगियों के बारे में जानकारी लेते हुये वरिष्ठ अधिकारी को अवगत करायेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी कि इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत द्वारा एवं नगर क्षेत्र में नगर निगम द्वारा एन्टी लार्वा नियमित अन्तराल पर किया जायेगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *