उत्तर प्रदेश|लखनऊ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे मोर्चे के गठन की सुगबुगाहट इस समय चर्चा में है,भाजपा को टक्कर देने के लिए PDA की राजनीती का दावा करने वाली समाजवादी पार्टी से आगे निकल कर भाजपा को विधानसभा चुनाव में पटखनी देने के लिए, खबर है कि चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी काशीराम व असद्दुदीन उवेसी AIMIM दोनों नेता गठबंधन की तैयारी में है,उनके साथ इस तीसरे मोर्चे में पूर्व AIS अधिकारी दिव्या मित्तल भीशामिल हो सकती है उन्होंने ऐलान कर दिया है कि उनकी जननीति भारत पार्टी यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है|
इस तीसरे मोर्च से दूर खड़ी बहुजन समाज पार्टी भी अपनी तैयारियों में है,लेकिन राजनितिक सलाहकार इस तीसरे मोर्चे को और ही नाम दे रहे है, इस लिए ASP चंद्रशेखर आजाद उवेसी से खुलकर बात नही कर पा रहे है,हाल ही में चंद्रशेखर ने गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की मंसा जाहिर की है लेकिन गठबंधन उनकी किसी भी बात का जवाब नहीं दे रहा है,चंद्रशेखर जानते है कि गठबंधन उवेसी को भाजपा की बी टीम की नज़र से देखते है इस लिए वह भी उवेसी से कतरा रहे है|



