मीराबाई की भक्ति से हुआ संत रविदास कथा का शुभारंभ

नानौता सहारनपुर। नगर में आयोजित परम संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की कथा का शुभारंभ मीराबाई की अनन्य भक्ति के प्रसंग से किया गया। कथा व्यास श्री कपिल महाराज जी ने श्रद्धालुओं को मीराबाई की भक्ति का वर्णन करते हुए कहा कि संत रविदास महाराज जी ने मीराबाई को महान भक्त माना।

उन्होंने सांसारिक मोह-माया, घर-बार और राजपाट का त्याग कर अपना जीवन प्रभु भक्ति में समर्पित कर दिया था।
श्री कपिल महाराज जी ने कहा कि मीराबाई जैसी भक्ति करना अत्यंत कठिन है। जो व्यक्ति सच्चे गुरु की शरण में आकर पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भक्ति करता है, वह भी मीराबाई की तरह भवसागर से पार उतर जाता है।

कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में डूबे नजर आए।
कथा के मुख्य यजमान राधेश्याम प्रधान एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बालियान रहे। अश्वनी बालियान ने कहा कि जो लोग सच्चे गुरु को मानते हैं और उनके बताए मार्ग पर चलते हैं, उन्हें जीवन में कभी दुखों का सामना नहीं करना पड़ता। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में थाना भवन विधानसभा प्रभारी जगपाल सिंह ने कथा में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया।

इस दौरान मोर सिंह टिकरोल, कपिल चीनी मिल के यशपाल सिंह, अजय कुमार, मास्टर रामपाल सिंह एवं रोहतास कुमार का भी स्वागत किया गया।कार्यक्रम में प्रबंधक अक्षय कुमार, अध्यक्ष जोगिंदर, उपाध्यक्ष राहुल कुमार, संजू कुमार, प्रियांशु, कुलदीप सिंह, जितेंद्र कुमार, सुनीता सिंह, पूनम, रीना, योगिता, मीनाक्षी, सुशीला, ममता, कुसुम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *