यूपी के जिला मुजफ्फरनगर में 14 अक्टूबर की रात शिव मंदिर के स्वामी देवानंद भारती को गोली मारकर दो हत्यारे फरार हो गए,इस सम्बन्ध में डीआईजी अभीषेक सहारनपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर थाना भोरा कला स्तिथ शिव मन्दिर में पुजारी स्वामी देवानंद भारती जिसकी उम्र करीब 81 वर्ष बताई जा रही है,दो बाइक सवार अज्ञात लोगो ने आवाज देकर पुजारी को बहार बुलाया और गोली मार फरार हो गए, हत्या में किसी जानकार का हाथ होने की आशंका है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है फोरान्सिक टीम जाँच कर रही है।



